ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : कोरोना से स्टेट बैंक के मैनेजर की मौत, पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल में तोड़ा दम

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है, जहां स्टेट बैंक के मैनेजर की कोरोना से मौत हो गई है. प्रबंधक की मौत क

बिहार : कोरोना से स्टेट बैंक के मैनेजर की मौत, पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल में तोड़ा दम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है, जहां स्टेट बैंक के मैनेजर की कोरोना से मौत हो गई है. प्रबंधक की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना बिहार के मोतिहारी जिले की है, जहां हरसिद्धि स्थित स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर की कोरोना से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तीन पहले ही वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. गौरतलब हो कि इससे पहले बीते दिन सोमवार को 24 घंटे के भीतर 67 लोगों की मौत हुई थी. राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 16 मरीजों की मौत हुई. 


बिहार : कोरोना से स्टेट बैंक के मैनेजर की मौत, पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल में तोड़ा दम


कल सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 16 लोगों की मौत हुई. जबकि गया और मुजफ्फरपुर में सात-सात लोगों की जान गई. इसके अलावा भागलपुर में पांच और नालंदा में चार लोगों की मौत हुई. कई ऐसे जिले हैं, जहां एक ही दिन में दो-दो लोगों की मौत कोरोना से हुई. एनएमसीएच में एपिडेमियोलॉजिस्ट और नोडल अफसर डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि आज 54 नए संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया. जबकि 35 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ अपने घर वापस लौट गए.


नोडल अफसर डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने आगे बताया कि डब्ल्यूएचओ और भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी 16 शवों को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया. 

टैग्स