ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में कोरोना से 2 लोगों की मौत, अब तक 54 मरीजों ने तोड़ा दम

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना का ताजा अपडेट जारी किया गया है. इस नियमित अपडेट के मुताबिक कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी के का

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना का ताजा अपडेट जारी किया गया है. इस नियमित अपडेट के मुताबिक कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी के कारण दो और लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 54 हो गया है.


बिहार में कुल 7974 पॉजिटिव मामले
बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक राज्य में आंकड़ा 7974 हो गया है.


बिहार में अब तक 54 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 54 लोगों की मौत हो चुकी है. सबसे ज्यादा दरभंगा और सारण जिले में 5 मरीजों की मौत हुई है. बेगूसराय 4 लोगों ने दम तोड़ा है. खगड़िया, पटना, नालंदा और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा भोजपुर, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.


अब तक 6027 हुए ठीक
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 81 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 7974 हो गई है. पटना और भागलपुर जिले में कोरोना की ट्रिपल सेंचुरी पूरी हो गई है. वहीं, बिहार के मधेपुरा, मुंगेर, मधुबनी, पूर्णिया, सीवान, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है. जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 6027 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 260 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.


बिहार में कोरोना से 2 लोगों की मौत, अब तक 54 मरीजों ने तोड़ा दम

बिहार में कोरोना से 2 लोगों की मौत, अब तक 54 मरीजों ने तोड़ा दम

टैग्स