ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में कोरोना से 500 लोगों की मौत, एक दिन में 16 लोगों की गई जान

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण 16 और व्यक्ति की मौत हो गई है. राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 16 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 500 हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 16 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 500 हो गई है. शुक्रवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 3911 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 98370 हो गया है.


पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,21,320 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 1498752 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 65307 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 66.39 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 32562 एक्टिव केस मौजूद हैं.


पटना में सबसे ज्यादा 487 संक्रमित मिले हैं. अररिया में 285, बेगूसराय में 146, दरभंगा में 114, पूर्वी चंपारण में 175, गया में 132, जहानाबाद में 113, कटिहार में 257, मधुबनी में 148, मुजफ्फरपुर में 133, नालंदा में 107, पूर्णिया में 133, सहरसा में 106, सीतामढ़ी में 199 और सारण में 106 नए मरीज मिले हैं.


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अरवल में 31, औरंगाबाद में 99, बाँका में 53, भागलपुर में 65, भोजपुर में 81, बक्सर में 50, गोपालगंज में 68, जमुई में 19, कैमूर में 40, खगड़िया में 70, किशनगंज में 51, मधेपुरा में 42, मुंगेर में 63, नवादा में 29, रोहतास में 88, शेखपुरा में 64, समस्तीपुर में 5ई, शिवहर में 25, सीवान में 34, सुपौल में 41, वैशाली में 55 और पश्चिमी चंपारण में 93 नए कोरोना मरीज मिले हैं. 


बिहार में कोरोना से 500 लोगों की मौत, एक दिन में 16 लोगों की गई जान

बिहार में कोरोना से 500 लोगों की मौत, एक दिन में 16 लोगों की गई जान

टैग्स