ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में कोरोना से 5 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 5 और लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार हो गया है.


पिछले 24 घंटे में 5 की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित अपडेट जारी की गई . विभाग की ओर से जारी इस नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 5 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौत हुई थी.


बिहार में अब तक 100 से ज्यादा
बिहार में अब तक कोरोना से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 12 लोगों की मौत हुई है. दरभंगा में 7 की मौत हुई है. समस्तीपुर और भागलपुर में 6-6 लोगों की मौत हुई है. मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, रोहतास और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा बेगूसराय में 4 लोगों ने दम तोड़ा है. भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही अररिया, कैमूर, किशनगंज, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.


बिहार में अब तक 13272 पॉजिटिव केस
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 749 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13272 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ये मामले राज्य के 37 जिलों से सामने आये हैं.


सूबे में 9541 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 9541 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 203 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.


बिहार में कोरोना से 5 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार

बिहार में कोरोना से 5 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार

टैग्स