ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार में कोरोना से 17 लोगों की मौत, ठीक होने वालों का आंकड़ा 1 लाख के पार

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. लेकिन अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों में काफी कमी देखी जा रही है. पिछले एक हफ्ते में सोमवार को सबसे कम पॉजिटिव मरीज मिले

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. लेकिन अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों में काफी कमी देखी जा रही है. पिछले एक हफ्ते में सोमवार को सबसे कम पॉजिटिव मरीज मिले हैं. राज्य सरकार की ओर से सोमवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक 24 घंटे के भीतर 17 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 627 हो गई है.


बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 2908 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख के पार चली गई है. राज्य में अब तक कुल 1,01,362 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 17 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 627 हो गई है. रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1227 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1,23,383 हो गया है.


विभाग ने बताया कि बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 62,215 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 2494712 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 1,01,362 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 82.15 फ़ीसदी है, जबकि अभी भी 21,393 एक्टिव केस मौजूद हैं.


सोमवार को पटना में 226, अररिया में 13, अरवल में 9,औरंगाबाद में 22, बाँका में 2, बेगूसराय में 13, भागलपुर में 43, भोजपुर में 49, बक्सर में 12, दरभंगा में 29, पूर्वी चंपारण में 68, गया में 55, गोपालगंज में 2, जमूई में 11, जहानाबाद में 35, कैमूर में 6, कटिहार में 33, खगड़िया में 9, किशनगंज में 13, लखीसराय में 18, मधेपुरा में 29, मधुबनी में 34, मुंगेर में 4, मुजफ्फरपुर में 77, नालन्दा में 34, नवादा में 8, पूर्णिया में 36, रोहतास में 44, सहरसा में 65, समस्तीपुर में 34, सारण में 27, शिवहर में 20, सीतामढ़ी में 29, सीवान में 18, सुपौल में 28, वैशाली में 21 और पश्चिमी चंपारण में 51 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. 


बिहार में कोरोना से 17 लोगों की मौत, ठीक होने वालों का आंकड़ा 1 लाख के पार

बिहार में कोरोना से 17 लोगों की मौत, ठीक होने वालों का आंकड़ा 1 लाख के पार

टैग्स