ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार में कोरोना से 15 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 700 के पार

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. लेकिन अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों में काफी कमी देखी जा रही है. राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबि

बिहार में कोरोना से 15 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 700 के पार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. लेकिन अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों में काफी कमी देखी जा रही है. राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक 1928 नए केस मिले हैं. वहीं 24 घंटे के भीतर 15 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 700 के पार हो गया है.


बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 2029 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 21 हजार के पार चली गई है. राज्य में अब तक कुल 1,21,601 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 15 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 709 हो गई है.


मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1928 नए मामले सामने आये. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1,38,265 हो गया है. विभाग ने बताया कि बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,15,559 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 3302720 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 1,17,305 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 87.95 फ़ीसदी है, जबकि अभी भी 15,954 एक्टिव केस मौजूद हैं.


मंगलवार को पटना में सबसे ज्यादा 298 पॉजिटिव मरीज मिले. अररिया में 103 और मधुबनी में 113 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अरवल में 26, औरंगाबाद में 39, बाँका में 22, बेगूसराय में 70, भागलपुर में 86, भोजपुर में 21, बक्सर में 24, दरभंगा में 43, पूर्वी चंपारण में 58, गया में 37, गोपालगंज में 55, जमूई में 33, जहानाबाद में 32, कैमूर में 15, कटिहार में 51, खगड़िया में 15, किशनगंज में 41, लखीसराय में 21, मधेपुरा में 52, मुंगेर में 28, मुजफ्फरपुर में 83, नालन्दा में 48, नवादा में 15, पूर्णिया में 71, रोहतास में 22, सहरसा में 61, समस्तीपुर में 41, सारण में 46, शेखपुरा में 33, शिवहर में 12, सीतामढ़ी में 41, सीवान में 27, सुपौल में 77, वैशाली में 25 और पश्चिमी चंपारण में 38 नए मरीज मिले हैं.


बिहार में कोरोना से 15 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 700 के पार

बिहार में कोरोना से 15 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 700 के पार

टैग्स