ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में कोरोना से 13 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 722

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. लेकिन अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों में काफी कमी देखी जा रही है. राज्य सरकार की ओर से बुधवार को जारी नियमित अपडेट के मु

बिहार में कोरोना से 13 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 722
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. लेकिन अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों में काफी कमी देखी जा रही है. राज्य सरकार की ओर से बुधवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक 1969 नए केस मिले हैं. वहीं 24 घंटे के भीतर 13 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 700 के पार हो गया है.


बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 1969 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 23 हजार के पार चली गई है. राज्य में अब तक कुल 1,23,404 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 13 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 722 हो गई है.


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1969 नए मामले सामने आये. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1,40,234 हो गया है. विभाग ने बताया कि बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,27,404 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 3430124 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 1,23,404 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 88.00 फ़ीसदी है, जबकि अभी भी 16,107 एक्टिव केस मौजूद हैं.


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पटना से सबसे ज्यादा 229 नए मामले सामने आये हैं. इसके अलावा अररिया में 176, मधुबनी में 116, अरवल में 22, औरंगाबाद में 42, बाँका में 39, बेगूसराय में 44, भागलपुर में 55, भोजपुर में 54, बक्सर में 26, दरभंगा में 31, पूर्वी चंपारण में 83, गया में 49, गोपालगंज में 47, जमुई में 34, जहानाबाद में 30, कैमूर में 15, कटिहार में 44, खगड़िया में 25, किशनगंज में 94, लखीसराय में 13, मधेपुरा में 32, मुंगेर में 40, मुजफ्फरपुर में 78, नालन्दा में 25, नवादा में 15, पूर्णिया में 91, रोहतास में 58, सहरसा में 71, समस्तीपुर में 40, सारण में 47, शेखपुरा में 9, शिवहर में 16, सीतामढ़ी में 37, सीवान में 35, सुपौल में 35, वैशाली में 18 व पश्चिमी चंपारण में 54 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. 


बिहार में कोरोना से 13 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 722

बिहार में कोरोना से 13 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 722

टैग्स