ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में कोरोना से 12 लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 674

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. लेकिन अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों में काफी कमी देखी जा रही है. राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी नियमित अपडेट के

बिहार में कोरोना से 12 लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 674
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. लेकिन अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों में काफी कमी देखी जा रही है. राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक 1998 नए केस मिले हैं. वहीं 24 घंटे के भीतर 12 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 674 हो गई है.


बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 2749 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 12 हजार के पार चली गई है. राज्य में अब तक कुल 1,12,445 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 12 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 674 हो गई है.


शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1998 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1,30,848 हो गया है. विभाग ने बताया कि बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,05,766 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 2882926 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 1,12,445 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 85.94 फ़ीसदी है, जबकि अभी भी 17,728 एक्टिव केस मौजूद हैं.


शुक्रवार को पटना में सबसे ज्यादा 299 और भागलपुर में 121 नए पॉजिटिव केस मिले हैं. इसके अलावा अररिया में 83, अरवल में 12, औरंगाबाद में 32, बाँका में 32, बेगूसराय में 79, भोजपुर में 31, बक्सर में 43, दरभंगा में 39, पूर्वी चंपारण में 94, गया में 36, गोपालगंज में 59, जमूई में 29, जहानाबाद में 12, कैमूर में 7, कटिहार में 84, खगड़िया में 14, किशनगंज में 88, लखीसराय में 20, मधेपुरा में 25, मधुबनी में 69, मुंगेर में 20, मुजफ्फरपुर में 86, नालंदा में 44, नवादा में 17, पूर्णिया में 87, रोहतास में 27, सहरसा में 68, समस्तीपुर में 43, सारण में 83, शेखपुरा में 20, शिवहर में 18, सीतामढ़ी में 17, सीवान में 36, सुपौल में 36, वैशाली में 41 और पश्चिमी चंपारण में 47 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है. 


बिहार में कोरोना से 12 लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 674

बिहार में कोरोना से 12 लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 674

टैग्स