ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार में कोरोना के 28 नए केस, आंकड़ा 1900 पहुंचा

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण टॉप गियर के साथ आगे बढ़ रहा है. कोरोना के 28 नए मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है. इन 28 मामलों के आने के बाद बिहार में संक्रमण का

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण टॉप गियर के साथ आगे बढ़ रहा है. कोरोना के 28 नए मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है. इन 28 मामलों के आने के बाद बिहार में संक्रमण का आंकड़ा 1900 पहुंच गया है.


28 नए मामले आठ जिलों से सामने आए हैं. जिनमें पटना जिला के पालीगंज से भी एक केस की पुष्टि हुई है. पालीगंज में 39 साल के एक पुरुष को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. पूर्णिया में एक केस और बांका में 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है.


सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़े में मधुबनी जिले से 2 मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि सुपौल में दो नए कोरोना के मरीज मिले हैं. बेगूसराय जिले में कोरोना के 8 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. पश्चिम चंपारण में 2 मरीज जबकि पूर्वी चंपारण में 11 ने मरीजों की पहचान हुई है.


कोरोना के 28 नए मरीजों में केवल एक महिला शामिल है. बेगूसराय के तेघड़ा से 50 साल की एक महिला पॉजिटिव पाई गई है. बाकी सभी 27 पुरुष नए मरीजों में सबसे कम उम्र के इंफेक्टेड की उम्र 16 साल है. पूर्वी चंपारण के रामपुर में 16 साल के एक किशोर को कोरोनावायरस पाया है, जबकि सबसे उम्रदराज मरीज की पहचान बेगूसराय सदर इलाके के 65 साल के एक पुरुष के तौर पर हुई है.


बेगूसराय जिले में चार मामले तेघड़ा से हैं, जबकि तीन सदर इलाके से और एक भगवानपुर से हैं. इसके अलावे पूर्वी चंपारण के बेला बैजू और रामपुर के अलावे चैता, खेरवा और बटरौलिया इलाकों से नए मरीज पाए गए हैं.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की जाने वाली नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 10 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. मरने वालों में पटना, वैशाली और खगड़िया जिले में 2-2 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा मुंगेर, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हुई है.


बिहार में कोरोना के 28 नए केस, आंकड़ा 1900 पहुंचा

टैग्स