ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में Corona को लेकर नई गाइडलाइन जारी, सरकार ने सभी अस्पतालों को दिए ये निर्देश

PATNA: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड में आ गई हैं। पटना में दो और गोपालगंज में ओमिक्रोन के सब वैरिएंट जेएन-1 के एक संक्रमित मरीज के मिलने

बिहार में Corona को लेकर नई गाइडलाइन जारी, सरकार ने सभी अस्पतालों को दिए ये निर्देश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड में आ गई हैं। पटना में दो और गोपालगंज में ओमिक्रोन के सब वैरिएंट जेएन-1 के एक संक्रमित मरीज के मिलने के बाद बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए नई गाइडलाइन जारी किया है और कोरोना को लेकर सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।


स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल आने वाले सभी बुखार, खांसी और सांस संबंधी बीमारियों और सिवियर एक्यूट रेस्परेटरी इंफेक्शन के रोगियों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दिया है। अगर किसी मरीज की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आती है तो जिनोम सिक्वेंसिंग भी की जाएगी।कोविड के तीन नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ साथ सभी जिलों के सिविल सर्जन को कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की है।


स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को आरटी-पीसीआर जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वहीं LLI-SARI के मामलों की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। इसके साथ ही साथ अस्पतालों में ऑक्सीजन, आइसीयू, डॉक्टर समेत दवा, बेड और अन्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिशित करने का निर्देश दिया है। सभी अस्पतालों में मास्क का इस्तेमाल और सैनिटाइजर का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।