ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में बंद रहेंगे स्कूल, कोरोना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

PATNA : भारत में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर बिहार के छात्रों को स्कूल जाने के लिए अभी और भी ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा क्

बिहार में बंद रहेंगे स्कूल, कोरोना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  भारत में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर बिहार के छात्रों को स्कूल जाने के लिए अभी और भी ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि राज्य में फिलहाल स्कूल नहीं खुलेंगे. बिहार सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कोरोना के कारण सूबे में स्कूलों को बंद ही रखा जायेगा.


बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को लेकर पहले से बंद प्राथमिक और मध्य स्कूलों को खोलने को लेकर सरकार अभी कोई जल्दबाजी में नहीं है. उन्होंने सीधे तौर पर यह स्पष्ट कर दिया है कि पढ़ाई के लिए हम बच्चों की जिंदगी खतरे में नहीं डाल सकते हैं. इसलिए  स्कूल खोलने का निर्णय जल्दबाजी में नहीं लिया जाएगा.


देश में कोरोना को लेकर लॉकडाउन के बाद सरकार ने धीरे-धीरे अनलॉक कर लोगों को छूट दी. सरकारी और गैर-सरकारी सेक्टर में लोगों को कुछ शर्तों के साथ छूट दी गई. लेकिन इन दिनों देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना एक बार फिर से भयावह रूप धारण करते जा रहा है. ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ ही घंटों के भीतर राजधानी में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई. अब हालात अचानक बदल गए हैं.


आपको बता दें कि बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 231044 हो गई है. लेकिन फिलहाल बिहार में फिलहाल 5,601 कोरोना के एक्टिव मरीज है. बिहार में संक्रमितों की मृत्यु-दर 0.5 फीसदी है. राज्य में कोरोना से अब तक 1221 लोगों ने दम तोड़ दिया है. जबकि स्वस्थ होने वालों की दर 97.22 फीसदी है. अबतक कुल 2,24,221 मरीज ठीक हुए हैं. औरंगाबाद, गया, भागलपुर, बेगूसराय, सहरसा, सारण और मधेपुरा से अभी भी दर्जनों मामले रोज सामने आ रहे हैं. जबकि राजधानी पटना में रोज सैकड़ों लोग संक्रमित मिल रहे हैं. 

टैग्स