ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कोरोना के साथ गर्मी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 41 के पार.. आज भी राहत नहीं

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर के साथ-साथ लू की तेज लहर भी चल रही है। कोरोना के साथ-साथ गर्मी ने भी रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को बिहार में इस सीजन का सबसे गर्म

कोरोना के साथ गर्मी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 41 के पार.. आज भी राहत नहीं
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर के साथ-साथ लू की तेज लहर भी चल रही है। कोरोना के साथ-साथ गर्मी ने भी रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को बिहार में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने के कारण कई शहरों में पारा 40 के ऊपर जा पहुंचा है। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस इस सीजन में सबसे ज्यादा है। 


गया और भागलपुर में भी पारा 40 के ऊपर रहा। गया में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर में 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज यानी बुधवार को तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिम से आने वाली गर्म हवा के कारण प्रदेश का पारा लगातार ऊपर चढ़ा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य के ज्यादातर शहरों में पारा 40 के ऊपर जा पहुंचा है। बिहार में फिलहाल 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है। 


बढ़ती हुई गर्मी के कारण राजधानी पटना में लोग परेशान रहे मंगलवार की दोपहर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। एक तो लोगों के बीच कोरोना का खौफ पहले से है वहीं दूसरी तरफ गर्मी के सितम से परेशान लोग सड़क पर कम दिखे। सूर्यास्त के बाद लोग बाजारों में निकले भी तो शाम 7 बजे गाइडलाइन के मुताबिक की दुकानें बंद हो गईं। ऐसे में ज्यादातर लोग अब सुबह-सवेरे अपना काम निपटा रहे हैं।