ब्रेकिंग
दो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगदो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

बिहार में कोरोना ने बेकाबू हालात की घंटी बजाई, राज्य में 3469 नए मरीज मिलने से हड़कंप, आधा दर्जन लोगों की मौत

PATNA : देश-विदेश में आफत बना कोरोना वायरस बिहार में भी भारी तबाही मचा रहा है. शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में इस साल के सारे रिकार्ड ट

बिहार में कोरोना ने बेकाबू हालात की घंटी बजाई, राज्य में 3469 नए मरीज मिलने से हड़कंप, आधा दर्जन लोगों की मौत
First Bihar
3 मिनट

PATNA : देश-विदेश में आफत बना कोरोना वायरस बिहार में भी भारी तबाही मचा रहा है. शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में इस साल के सारे रिकार्ड टूट गए. बिहार में कोरोना महामारी को लेकर चलाये गए जांच अभियान के दौरान शनिवार को रिकार्ड 3469 नए मरीज सामने आये हैं. जबकि 24 घंटे के भीतर आधा दर्जन मरीजों ने दम तोड़ दिया है.


शनिवार को बिहार में कुल 3469 नए मरीज मिले. इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से आम आदमी के बीच हड़कंप मच गया है. राजधानी पटना में  सर्वाधिक 1431 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 95 हजार 112 सैम्पल की कोरोना जांच की गई, जिसमें 3469 नए मरीज मिले हैं.


शनिवार को इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की पहचान होने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 11998 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 822 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए, जबकि 6 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई. राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 95.13 फीसदी हो गई है.


बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में सर्वाधिक 1431 नए संक्रमितों की पहचान की गई है. जबकि गया में 310 और मुजफ्फरपुर में 183 नए मरीज मिले हैं. जबकि अररिया में 27, औरंगाबाद में 93, भागलपुर में 97, बक्सर में 30, दरभंगा में 50, पूर्वी चंपारण में 33, गोपालगंज में 44, जमूई में 16, जहानाबाद में 77, किशनगंज में 29, मुंगेर में 51, नालंदा में 25, नवादा में 40, पूर्णिया में 87, रोहतास में 35, सारण में 62, शेखपुरा में 6, सीवान में 57, वैशाली में 51, पश्चिमी चंपारण में 43 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है.



आपको बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमण से 2 लाख 79  हजार 473 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 2 लाख 65 हजार 870 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि राज्य में कोरोना संक्रमित 1604 व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.



टैग्स