ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में कोरोना से 103 लोगों की मौत, 1.40 लाख टेस्ट में 4375 लोग मिले पॉजिटिव

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी पड़ गई है. हालांकि इस हफ्ते प्रदेश में मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा. शनिवार को राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा आंक

बिहार में कोरोना से 103 लोगों की मौत, 1.40 लाख टेस्ट में 4375 लोग मिले पॉजिटिव
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी पड़ गई है. हालांकि इस हफ्ते प्रदेश में मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा. शनिवार को राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में आज फिर 103 लोगों की मौत हुई. जबकि 1.40 लाख टेस्ट में 4375 लोग पॉजिटिव मिले.


इन दिनों बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी आ रही है. पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 4 हजार 375 नए मामले सामने आए हैं. यानी कि बिहार में आज 3.11 फीसदी पॉजिटिविटी रेट रहा. आज अस्पताल से 8 हजार 676 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. एक दूसरी राहत की बात ये है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 92 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है.


शनिवार को जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज एक दिन में 1 लाख 40 हजार 514 टेस्ट कराये गए. यानि कि कल की तुलना में आज लगभग 15 हजार कोविड टेस्ट ज्यादा हुए. बिहार में टेस्टिंग का कुल आंकड़ा अब कुल 2 करोड़ 88 लाख 75 हजार 658 हो गया है. सूबे में आज कुल 8 हजार 676 मरीज ठीक हुए हैं. स्वस्थ होने वाले कुल लोगों की संख्या 6 लाख 36 हजार 224 हो गई है. साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़कर 92.80 प्रतिशत हो गया है. बिहार में अभी फिलहाल 44 हजार 907एक्टिव केस हैं.



आज राजधानी पटना में सर्वाधिक 725 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. जबकि कल यहां 981 नए संक्रमित मिले थे. बिहार के 16 जिलों में 100 से ज्यादा नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. अररिया में 116, बेगूसराय में 197, पूर्वी चंपारण में 122, गया में 190, गोपालगंज में 145, कटिहार में 185, मधुबनी में 119, मुंगेर में 114, मुजफ्फरपुर में 404, नालंदा में 100, पूर्णिया में 155, समस्तीपुर में 216, सीवान में 131, सुपौल में 132, वैशाली में 117 और पश्चिमी चंपारण में 133 पॉजिटिव केसों की पहचान की गई.


बिहार में कोरोना से 103 लोगों की मौत, 1.40 लाख टेस्ट में 4375 लोग मिले पॉजिटिव

टैग्स