ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पटना के राजाबाजार में फिर मिला कोरोना मरीज, बिहार में आंकड़ा पहुंचा 541

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को तीसरी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक पटना के राजाबाजार इलाके में एक बार

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को तीसरी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक पटना के राजाबाजार इलाके में एक बार फिर से नया मरीज मिला है. इसके साथ ही कैमूर जिले से भी एक मरीज मिला है. जिसके कारण राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 541 हो गया है.


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से बुधवार को जारी तीसरे अपडेट के मुताबिक पटना के राजाबाजार इलाके से एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है. उसकी उम्र 28 साला बताई जा रही है. बता दें कि आज दूसरे अपडेट के मुताबिक  अगमकुआं इलाके से एक नया मरीज मिला है. 21 साल के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.


प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कैमूर के भभुआ से भी एक नया मरीज मिला है. उसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है. इससे पहले शिवहर जिले के गढ़वा इलाके में 25 साल की एक लड़की कोरोना पॉजिटिव मिली. मधुबनी के नारर इलाके से भी 24 साल का एक लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया.


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पहले अपडेट के मुताबिक पूर्णिया जिले में जलालगढ़ इलाके से भी एक मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. उसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है. बता दें कि बिहार के विभिन्न जिले से अब तक 541 मामले आ चुके हैं. जिसमें 188 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि 4 मरीजों की मौत हुई है. मरने वालों में मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी और सीतामढ़ी के एक-एक मरीज शामिल हैं. 


पटना के राजाबाजार में फिर मिला कोरोना मरीज, बिहार में आंकड़ा पहुंचा 541

टैग्स