ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में शीतलहर का अलर्ट : 24 जनवरी के बाद मिलेगी राहत, वायरल मैसेज पर ध्यान ना दें

PATNA : जनवरी महीने की सर्दी बिहार के लोगों को अभी और सताने वाली है। बर्फीली हवाओं के कारण बिहार शीतलहर की चपेट में है और मौसम विभाग में 24 जनवरी के बाद ही इसमें राहत मिलने की

बिहार में शीतलहर का अलर्ट : 24 जनवरी के बाद मिलेगी राहत, वायरल मैसेज पर ध्यान ना दें
Editor
3 मिनट

PATNA : जनवरी महीने की सर्दी बिहार के लोगों को अभी और सताने वाली है। बर्फीली हवाओं के कारण बिहार शीतलहर की चपेट में है और मौसम विभाग में 24 जनवरी के बाद ही इसमें राहत मिलने की उम्मीद जताई है। पटना समेत राज्य के 10 जिलों में पारा सामान्य से काफी नीचे जा चुका है और इसी कारण यहां कोल्ड डे कंडीशन बना हुआ है। ठंड की वजह से प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हुआ है। बुधवार को भी प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी रहे और कई जिलों में सूरज देवता के दर्शन नहीं हुए। 


मौसम के इस मिजाज में अगले तीन-चार दिन राहत के आसार नहीं हैं। रात का तापमान भले ऊपर चढेगा लेकिन बारिश और ओला गिरने की वजह से दिन के तापमान की ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर कहा कि 22 और 23 जनवरी को पटना सहित कुछ जिलों में बारिश और ओला गिरने के आसार हैं। 24 जनवरी के बाद ही मौसम में आंशिक सुधार होने की उम्मीद है। 21 जनवरी को कुछ जगहों पर ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस बीच व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर मौसम को लेकर एक फेक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में बताया जा रहा है कि बिहार में 27 से 29 जनवरी के बीच पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है हालांकि मौसम विभाग से जब इस मैसेज के बारे में जानकारी ली गई तो इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। जाहिर है यह मैसेज फेक है और इसे वायरल किया जा रहा है। हालांकि मौसम ठंडा जरूर रहेगा लेकिन 3 डिग्री तक पारा गिरने की बात जिस वायरल मैसेज में कहीं जा रही है वह सही नहीं। 


मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटों में 10 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में शीत दिवस है उनमें पटना, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया, भागलपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, अररिया, दरभंगा और गोपालगंज शामिल हैं। गुरुवार को भी इन जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।