ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार में चौकीदार ने खरीदी 18 लाख की कार, जमा किए दस लाख, कई पुलिसकर्मी गिरफ्तार

PATNA : बिहार सरकार ने शराबबंदी कानून लागू है जिसको सुचारू रूप से चलाने के लिए चौकीदारों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई है. लेकिन सरकार के इस फैसले का चौकीदारों ने गलत ढंग से

बिहार में चौकीदार ने खरीदी 18 लाख की कार, जमा किए दस लाख, कई पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार ने शराबबंदी कानून लागू है जिसको सुचारू रूप से चलाने के लिए चौकीदारों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई है. लेकिन सरकार के इस फैसले का चौकीदारों ने गलत ढंग से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकीदार समेत छह घूसखोर पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया. इस बात की जानकारी SSP मानव जीत सिंह ढिल्लों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी की बालू माफियाओं के ट्रक को पास करवाने के लिए पैसे वसूली करने वाले बिहटा थाने के 6 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है. 


गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में एक चौकीदार ने अपनी काली कमाई से कुछ दिन पहले ही स्कॉर्पियों गाड़ी खरीद ली थी और उसने अपने बैंक खाते में करीब 10 लाख रुपये भी जमा कराए थे. SSP एक चौकीदार, एक चालक सिपाही के साथ-साथ 4 गृह रक्षक को गिरफ्तार किया गया. जांच ये भी पाया गया कि चौकीदार राहुल ने हाल ही में 18 लाख का स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदा था और हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक के खाते में 9 लाख 50 हजार जमा किया है. यह सभी घूसखोरी के पैसे बताए जा रहे हैं.


एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि अवैध बालू खनन पर इस संबंध में थाने को कार्रवाई का निर्देश दिया गया था. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रमाण के आधार पर थाना से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सिंह ने बताया कि चौकीदार के बैंक खाते की जानकारी निकालने पर 10 लाख रुपये के डिपोजिट होने की बात सामने आई है. इसके साथ ही होमगार्ड के जवान और ड्राइवर की संपत्ति की भी जांच की जा रही है.