ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

ब्लैक फंगस को दवा के लिए मची रही भागमभाग, 5 मरीजों की हुई मौत

PATNA : ब्लैक फंगस की दवा के लिए पटना में रविवार को भी हाहाकार मचा रहा। मरीजों के परिजन दवा के लिए भागमभाग करते नजर आए। ब्लैक फंगस से रविवार को पटना में पांच की मौत हो गई, जबकि 11

ब्लैक फंगस को दवा के लिए मची रही भागमभाग, 5 मरीजों की हुई मौत
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : ब्लैक फंगस की दवा के लिए पटना में रविवार को भी हाहाकार मचा रहा। मरीजों के परिजन दवा के लिए भागमभाग करते नजर आए। ब्लैक फंगस से रविवार को पटना में पांच की मौत हो गई, जबकि 11 नए संक्रमित भर्ती हुए। सभी 5 मरीजों की मौत आईजीआईएमएस में हुई। रविवार को पीएमसीएच में 9 और आईजीआईएमएस में 2 मरीज भर्ती हुए।


ब्लैक फंगस का इलाज करने वाले आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि रविवार के बावजूद डॉक्टरों ने 14 लोगों का ऑपरेशन किया। वहीं, 20 लोग अगले दिन ऑपरेशन के लिए शेड्यूल किए गए हैं। उधर, आईजीआईएमएस और एम्स में भर्ती मरीजों को रविवार को एम्फोटेरिसिन बी दवा की एक भी डोज नहीं मिली। स्वास्थ्य विभाग से दवा की आपूर्ति नहीं होने के कारण मरीजों को दवा नहीं मिली। आईजीआईएमएस के एक वरीय डॉक्टर ने बताया कि दवा की कमी से एक मरीज का परिजन उनसे उलझ गया। उनके यहां रोज 585 वॉयल दवा की जरूरत है।


आईजीआईएमएस में शनिवार को मात्र 200 वॉयल दवा मिली, जबकि रविवार रात नौ बजे तक दवा नहीं मिली। एम्स की डॉ. क्रांति भावना ने बताया कि दवा नहीं होने से मरीजों को नहीं दी गई। पीएमसीएच में कुछ मरीजों को ही मिली। हालात ऐसे हैं कि मरीज अब दवा के अभाव में तड़प रहे हैं।

टैग्स