ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

ब्लैक फंगस के मरीजों की जान पर आफत: IGIMS औऱ एम्स में दवायें खत्म, मरीजों को खुद इंतजाम करने कहा गया, AIIMS में भर्ती बंद

PATNA : बिहार में ब्लैक फंगस के कहर से जूझ रहे मरीजों के सामने नयी मुसीबत खड़ी हो गयी है. पटना के जिन दो प्रमुख सरकारी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है वहा

ब्लैक फंगस के मरीजों की जान पर आफत: IGIMS औऱ एम्स में दवायें खत्म, मरीजों को खुद इंतजाम करने कहा गया, AIIMS में भर्ती बंद
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में ब्लैक फंगस के कहर से जूझ रहे मरीजों के सामने नयी मुसीबत खड़ी हो गयी है. पटना के जिन दो प्रमुख सरकारी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है वहां दवायें खत्म हो गयी है. लिहाजा मरीजों के परिजनों को खुद दवा का इंतजाम करने को कहा जा रहा है. पटना एम्स में दवा  कमी के कारण मरीजों की भर्ती रोक दी गयी है. ऐसे में दोनों अस्पतालों में पहले से भर्ती तकरीबन 170 मरीजों के साथ साथ नये मरीजों की जान पर आफत आ खडी हुई है.

पटना के IGIMS के साथ एम्स में ब्लैक फंगस की दवा बुधवार को खत्म हो गयी. लिहाजा अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को खुद दवा लाने को कहा गया. मरीजों के परिजन दवा के लिए पटना की दुकानों में भटकते रहे. कुछ लोगों को गोविंद मित्रा रोड की दुकानों में कुछ दवायें मिली लेकिन ज्यादा मरीजों को दवा उपलब्ध नहीं हो पायीं. सबसे ज्यादा मुसीबत में वे मरीज हैं जिनका ऑपरेशन हो चुका है. ऐसे दो दर्जन से ज्यादा मरीज एम्स औऱ आईजीआईएमएस में भर्ती हैं.

आईजीआईएमएस में भर्ती ब्लैक फंगस के एक मरीज के परिजन संजय सिंह ने जानकारी दी कि उनके चाचा चार दिनों से इस अस्पताले में भर्ती हैं. बुधवार को उन्हें डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में सरकार की ओऱ से दी गयी दवा खत्म हो गयी है. इसलिए वे खुद अपने स्तर से दवा का इंतजाम करें. संजय सिंह ने बताया कि वे दवा के लिए भटक रहे हैं लेकिन बाजारल में दवा नहीं मिल रही है.

एम्स में मरीजों की भर्ती बंद

उधर पटना एम्स में ब्लैक फंगस के मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दिया गया है. एम्स में ईएनटी विभाग की प्रमुख डॉ क्रांति भावनाने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए सरकार ने जो दवायें उपलब्ध करायी थीं वह मंगलवार को ही खत्म हो गयी हैं. जब दवा ही नहीं है तो मरीजों का इलाज कैसे किया जायेगा. इसलिए मरीजों की भर्ती रोक दी गयी है. दवा आने के बाद मरीजों को फिर से एडमिट करना शुरू किया जायेगा.

टैग्स