ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में भाजपा के एक और विधायक को हुआ कोरोना, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कई नेता और विधायक लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के एक और विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बि

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कई नेता और विधायक लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के एक और विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बिहार में मंगलवार को कुल 4071 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 86812 हो गई है.


राज्य में मंगलवार को 2900 लोगों ने कोरोना को हराया. इसके साथ ही सूबे में ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 57039 हो गई है. राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 15 लोगों की मौत हुई है. जिसके कारण मरने वालों का आंकड़ा 465 हो गया है. मंगलवार को वैशाली में तीन, भागलपुर-पटना-समस्तीपुर में दो-दो जबकि भोजपुर, सुपौल, सारण, रोहतास, मुजफ्फरपुर और मुंगेर में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है मंगलवार को  पहली बाद प्रदेश में एक दिन में 83314 टेस्ट हुए जिसमें 4071 पॉजिटिव पाए गए हैं.


सीतामढ़ी जिले में बथनाहा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक दिनकर राम भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीजेपी विधायक दिनकर राम 8 अगस्त को ही अस्पताल में भर्ती हुए थे. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद आईजीआईएमएस पटना में भर्ती कराया गया था.


BJP MLA दिनकर राम कई वर्षों से बथनाहा विधानसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतते आ रहे हैं. बथनाहा सुरक्षित सीट होने के कारण भाजपा लगातार दिनकर राम को इस सीट से लड़ाती आ रही है. विधायक दिनकर राम की 80 वर्ष के हो चुके हैं. विधायक के शरीर मे नमक की कमी होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.


बीजेपी विधायक के अलावा डीएमसीएच के एक डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को बताया गया कि पहली बार एक दिन में 83 हजार से अधिक टेस्ट किए हैं. अब तक 11,80566 राज्यभर में किए गए हैं. जिसमें 86,812 सैंपल पॉजिटिव पाए हैं.

टैग्स