ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में भीषण ठंड और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

PATNA: पूरा बिहार कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। शर्द हवा के साथ तापमान के गिरने से ठंड के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर सुबह और शाम के समय काफी अधिक ठंड म

बिहार में भीषण ठंड और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पूरा बिहार कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। शर्द हवा के साथ तापमान के गिरने से ठंड के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर सुबह और शाम के समय काफी अधिक ठंड महसूस हो रही है। राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने तीन से पांच जनवरी के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया है।


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक,2 जनवरी को यानी आज बिहार में पश्चिमी विक्षोभ आएगा। जिसके कारण 3 से 5 जनवरी के बीच बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस के अंतर होने के कारण कोल्ड डे जैसे स्थिति बन सकती है।


बताया गया है कि अगले दो दिनों तक सुबह के समय बिहार के अधिकांश भाग में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। अगले एक-दो दिन तक राज्य के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।तीन, चार और पांच जनवरी को बारिश होने के आसार हैं। जिससे तापमान और भी गिरने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने ठंड को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी है और सचेत रहने को कहा है।