ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

भीषण गर्मी और हीट वेव से मिलेगी राहत, पटना और पूर्णिया में झमाझम बारिश; येलो अलर्ट जारी

PATNA: बिहार में मौसम ने करवट बदला है. राजधानी पटना सहित पूर्णिया और जमुई में बारिश हुई है. पटना के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. मौसम पूर्वानुमान के हिसाब से उम्मीद जताई जा रही ह

भीषण गर्मी और हीट वेव से मिलेगी राहत, पटना और पूर्णिया में झमाझम बारिश; येलो अलर्ट जारी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

PATNA: बिहार में मौसम ने करवट बदला है. राजधानी पटना सहित पूर्णिया और जमुई में बारिश हुई है. पटना के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. मौसम पूर्वानुमान के हिसाब से उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 48 घंटे में बिहार वासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है. 48 घंटे में बिहार में मानसून दस्तक दे सकता है. उससे पहले उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. कई इलाकों में थोड़ी देर के लिए बिजली चली गई. अनिसाबाद के हरनीचक में हमेशा की तरह पानी की बूंदे गिरते ही बिजली काट दी गई. दूसरी तरफ बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली. 


मौसम विभाग के मुताबिक पटना और गया में 15 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है. वहीं, छपरा में 18 जून तक दस्तक दे सकता है. फिलहाल जो हालात नजर आ रहे हैं उसके मुताबिक 20 जून मानसून पूरे बिहार में फैल जायेगा. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने जानकारी दी है कि बिहार में मानसून के प्रसार के लिये अच्छी परिस्थितियां दिख रही है. 13 जून तक बिहार में मानसून पहुंच सकता है. काफी ज्यादा तापमान के बीच नमी का प्रसार हो रहा है इसके कारण बिहार के पूर्वी भाग में थंडरस्टॉर्म की गतिविधियां अगले दो दिनों में तेज होंगी.  


हालांकि बिहार के उत्तरी भाग में बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं. पटना के आसपास के इलाके में भी रविवार की देर शाम हल्की बारिश हुई.  मौसम   विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार के दक्षिणी भाग खासकर भोजपुर, बक्सर और औरंगाबाद जिले में सोमवार को लू का प्रभाव दिखेगा.  


सोमवार को बारिश की संभावना

मौसम विभाग  के मुताबिक सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, किशनगंज जिले में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. पटना और इसके आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बादल छाए रह सकते हैं. पूर्णिया और किशनगंज जिले में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. ऐसे में मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 


फिलहाल भीषण गर्मी का कहर

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. हालांकि पटना के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट हुई फिर भी राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रविवार को पटना समेत नालंदा, भागलपुर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, शेखपुरा, खगड़िया, बांका में लू चलती रही. पूर्वी चंपारण में लू का भीषण असर देखा गया. 

टैग्स