ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार में भी दिखने लगा मिचौंग तूफान का असर, पटना समेत 10 जिलों में बारिश के बाद बढ़ी ठंड

PATNA : अंडमान सागर में आए मिचौंग तूफान की वजह से बिहार के मौसम में भी बदलाव हुआ है। बुधवार को पटना, भागलपुर, नालंदा, नवादा, बांका, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, बेगू

बिहार में भी दिखने लगा मिचौंग तूफान का असर, पटना समेत 10 जिलों में बारिश के बाद बढ़ी ठंड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : अंडमान सागर में आए मिचौंग तूफान की वजह से बिहार के मौसम में भी बदलाव हुआ है। बुधवार को पटना, भागलपुर, नालंदा, नवादा, बांका, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, बेगूसराय सहित 10 जिलों में आंशिक बारिश हुई। पटना शहर में भी छिटपुट बूंदाबांदी के बीच दिन भर बादल छाये रहे। शाम में कुछ इलाकों में आंशिक बारिश हुई। हालांकि, इन इलाकों में अधिक बारिश नहीं देखने को मिली है।


वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को भी राज्य के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान एक-दो जगहों पर मामूली बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग के तरफ से कहीं पर भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 24 घंटे के भीतर मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है।


उधर,  मिचौंग तूफान का प्रभाव गुरुवार से बिहार में काफी कम दिखेगा। नतीजतन अगले दो दिनों के बाद फिर से राज्य भर में न्यूनतम तापमान में गिरावट की स्थिति बनेगी। हालांकि, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। बुधवार को भी 24 शहरों का न्यूनतम तापमान चढ़ा है।