ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में बाढ़ के हालात और बिगड़ सकते हैं, 27 से 29 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट

PATNA : बिहार में बाढ़ के हालात और बिगड़ सकते हैं। उत्तर बिहार के जिन जिलों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है वहां अगले 4 से 5 दिनों में हालात और बेकाबू हो सकते हैं। मौसम विभाग ने बारिश

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में बाढ़ के हालात और बिगड़ सकते हैं। उत्तर बिहार के जिन जिलों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है वहां अगले 4 से 5 दिनों में हालात और बेकाबू हो सकते हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जो नया अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक 27 से 29 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 


पटना स्थित मौसम विभाग ने राज्य सरकार को इस संबंध में अलर्ट मैसेज भेज दिया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग में भी उन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है जहां 27 से 29 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है। किशनगंज अररिया कटिहार पूर्णिया सुपौल मधुबनी सीतामढ़ी दरभंगा पूर्वी चंपारण पश्चिमी चंपारण बिहार गोपालगंज मुजफ्फरपुर सहरसा मधेपुरा समस्तीपुर और खगड़िया जिला में भारी बारिश और कई जगहों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 


उधर बाढ़ प्रभावित जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से आज फिर से राहत सामग्री दी गई। सेना के हेलीकॉप्टर शनिवार से ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में फूड पैकेट्स की ड्रॉपिंग कर रहे हैं। लगातार लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश हो रही है। सुरक्षित जगहों पर तटबंध के निचले इलाके में बसे लोगों को पहुंचाया जा रहा है। सामुदायिक रसोई के जरिए लोगों को भोजन मुहैया कराया जा रहा है लेकिन मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के बाद एक बार फिर से सरकार की पेशानी पर बल पड़ गए हैं।

टैग्स