ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जेलों के सुपरिटेंडेंट बदले गए, यहां देखिये पूरी लिस्ट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के कई जेलों में पोस्टेड सुपरिटेंडेंट का तबादला कर दिया गया है. गृह विभाग की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है

बिहार में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जेलों के सुपरिटेंडेंट बदले गए, यहां देखिये पूरी लिस्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के कई जेलों में पोस्टेड सुपरिटेंडेंट का तबादला कर दिया गया है. गृह विभाग की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे ट्रांसफर की पूरी लिस्ट दी हुई है.


गृह विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के अधीक्षक राजीव कुमार सिंह का तबादला सहायक कारा महानिरीक्षक (मुख्यालय) कारा और सुधार सेवाएं निरीक्षणालय पटना में अधीक्षक के रूप में किया गया है. बेगूसराय मंडल कारा के अधीक्षक ब्रिजेश सिंह मेहता को मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल का सुपरिटेंडेंट बना दिया गया है.


इनके अलावा छपरा मंडल कारा के अधीक्षक मनोज कुमार सिन्हा को सीतामढ़ी मंडल कारा का अधीक्षक बनाया गया है. बेतिया मंडल कारा के अधीक्षक रामाधार सिंह को छपरा मंडल कारा का सुपरिटेंडेंट बनाया गया है. खगड़िया मंडल कारा के अधीक्षक विपिन कुमार को कटिहार मंडल कारा में भेजा गया है.


कटिहार जेल से अमरजीत सिंह का तबलदा बेतिया मंडल कारा में कर दिया गया है. सीतामढ़ी जेल के अधीक्षक राजेश कुमार राय का ट्रांसफर बेगूसराय में जेल सुपरिटेंडेंट के तौर पर किया गया है. मधुबनी मंडल कारा के अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को खगड़िया जेल का अधीक्षक बनाया गया है. 


वहीं मुंगेर मंडल कारा  में पोस्टेड जलज कुमार का पदस्थापन मधुबनी मंडल कारा में अधीक्षक के रूप में किया गया है.