ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar Weather: बिहार में बदल रहा मौसम का मिजाज; जानिए कब से शरू होगी ठंड; IMD ने दिया अपडेट

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दीपावली के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। लेकिन नवंबर महीने में पिछले साल की तरह सर्द

Bihar Weather: बिहार में बदल रहा मौसम का मिजाज; जानिए कब से शरू होगी ठंड; IMD ने दिया अपडेट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दीपावली के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। लेकिन नवंबर महीने में पिछले साल की तरह सर्दी का अहसास अभी नहीं हो रहा है। गत वर्ष की तुलना में इस साल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक मौसम गर्म रहा। नवंबर महीने के पहले सप्ताह में भी तापमान में उस स्तर की गिरावट नहीं हो पाई है जितनी पिछले साल देखी गई थी।


वहीं मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा। 4 नवंबर के बाद प्रभावी सर्दी के संकेत दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि 15 नवंबर तक हल्की ठंड महसूस की जाएगी। उसके बाद बिहार में सर्दी का असर पूरी तरह से दिखने लगेगा। मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि अभी दो-तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।


जानकारी हो कि पिछले वर्ष नवंबर महीने में राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 20 डिग्री से कम हो हो गया था। आमतौर पर नवंबर महीने में ऐसा ही मौसम देखा जाता है। लेकिन इस साल तापमान अभी भी 20 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया । वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सी के ऊपर पाया गया। लेकिन पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम में बदलाव, खासकर न्यूनतम तापमान में गिरावट की प्रबल संभावना है।


इधर,  5 नवंबर से 8 नवंबर तक छठ महापर्व का आयोजन किया जाएगा। छठ के दौरान सुबह में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा। हालांकि आसमान में हल्की-फुल्की धुंध देखी जा सकती है। आज भी सवेरे मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में धुंध की दस्तक महसूस की गयी है।लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि छठ पूजा के दूसरे अर्घ्य के दिन लोगों को हल्की ठंड महसूस हो सकती है।