ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में अग्निपथ योजना, अक्टूबर महीने से दानापुर में शुरू होने जा रही बहाली

PATNA : बिहार में अग्निपथ योजना के तहत सेना की भर्ती होने जा रही है। ये बहाली अक्टूबर महीने से दानापुर में शुरू होगी। 07 से 23 अक्टूबर तक होने वाली भर्ती कार्यालय दानापुर स्थित चां

बिहार में अग्निपथ योजना, अक्टूबर महीने से दानापुर में शुरू होने जा रही बहाली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अग्निपथ योजना के तहत सेना की भर्ती होने जा रही है। ये बहाली अक्टूबर महीने से दानापुर में शुरू होगी। 07 से 23 अक्टूबर तक होने वाली भर्ती कार्यालय दानापुर स्थित चांदमारी मैदान में की जायेगी। इस भर्ती रैली में महिला उम्मीदवारों को शामिल नहीं किया जाएगा। बता दें, बिहार के 7 जिले में ये भर्ती होगी। इन जिलों में पटना, बक्सर, भोजपुर, सीवान, सारण, गोपालगंज और वैशाली शामिल है। 



इस रैली में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन अप्लाई करना पड़ेगा। अक्टूबर के बाद उम्मीदवार पंजीकरण नहीं कर सकेंगे। बता दें,18 सितम्बर से अभ्यर्थियों के ईमेल पर एडमिट कार्ड भेजे जायेंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दी गई तिथि और बताये गये जगह पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। अगर आप इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो ऑफिसियल वेबसाइट www. joinindianarmy. nic. in पर कांटेक्ट कर सकते हैं।



सेना भर्ती कार्यालय दानापुर के भर्ती निदेशक कर्नल तजेंद्र सिंह ने बताया कि बिहार के 7 जिले में ये भर्ती होने जा रही है। इसमें पटना, बक्सर, भोजपुर, सीवान, सारण, गोपालगंज और वैशाली शामिल है। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार ज्यादा जानकारी के लिए सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सेना भर्ती कार्यालय दानापुर में कांटेक्ट कर सकते हैं। भर्ती निदेशक कर्नल सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत सेवानिवृत्ति के बाद फिर से रोजगर के लिएअग्निवीर कौशल प्रमाण पत्र और केंद्र और राज्य स्तर पर आर्म्ड पुलिस फोर्सेस में 10 फीसदी आरक्षण के साथ रोजगार के कई बेहतर अवसर मिलेंगे। 

टैग्स