ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार में अगले तीन दिनों में तेजी से बदलेगा मौसम! IMD ने जताई ये संभावना

PATNA: बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है। शाम होने के बाद तापामान तेजी से नीचे आ रहा है। देर रात के बाद और सुबह हल्की ठंड महसूस की जा रही है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का

बिहार में अगले तीन दिनों में तेजी से बदलेगा मौसम! IMD ने जताई ये संभावना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है। शाम होने के बाद तापामान तेजी से नीचे आ रहा है। देर रात के बाद और सुबह हल्की ठंड महसूस की जा रही है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण देश के मैदानी इलाकों में पछुआ हवा तेज होने की संभावना है।


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वोत्तर में आगे बढ़कर बांग्लादेश की ओर से जाने संभावना है। जिससे अगले तीन दिनों में मौसम में काफी बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही है। राजधानी में शनिवार की सुबह मौसम सामान्य रहा, लेकिन दिन के समय उमस काफी बढ़ गई थी हालांकि शाम को छह बजे के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।


बता दें कि शनिवार को बिहार में सर्वाधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सिसय रिकॉर्ड किया गया। वहीं, गया में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री एवं औसत न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले कुछ दिनों में तेजी से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है।