ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में अगले 100 घंटे में हो सकती है मॉनसून की एंट्री, बहने लगी है पुरवैया हवा

PATNA : बिहार में इस बार मॉनसून की एंट्री समय पर होने जा रही है, इस बात के पूरे आसार हैं कि अभी से अगले 100 घंटे यानि 15 जून तक बिहार में मॉनसून की एंट्री हो जाए।</

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार में इस बार मॉनसून की एंट्री समय पर होने जा रही है, इस बात के पूरे आसार हैं कि अभी से अगले 100 घंटे यानि 15 जून तक बिहार में मॉनसून की एंट्री हो जाए।


केरल में मॉनसून की एंट्री के बाद ये पूर्वोतर भारत तक पहुंच चुका है। अब बिहार से भी मॉनसून ज्यादा दूर नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो 13 से 20 जून के बीच बिहार में मॉनसून कभी भी दस्तक दे सकता है। हालांकि कि मौसम विभाग के अनुमान से अगले 100 घंटे यानि लगभग चार दिनों में मॉनसून अपने समय पर बिहार पहुंच सकता है। बिहार में 15 जून तक मॉनसून की एंट्री लगभग तय रहती है। हालांकि पिछले कुछ सालों से मॉनसून ने बिहार पहुंचने में देर लगायी है। 


मौसम विभाग के मुताबिक ओड़िसा में कम दवाब का केंद्र बन चुका है, जिसकी वजह से पूरे बिहार में पुरवैया हवा बहने लगी है। पुरवैया हवा अपने साथ बंगाल की खाड़ी की नमी बिहार में लेकर पहुंच रही है।  इसकी वजह से आंधी-पानी का पूर्वानुमान जारी किया गया है, इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी बिहार पर पड़ने की आशंका है।


इस बार बिहार में अच्छी बारिश की उम्मीद जतायी जा रही है। मौसम विभाग ने पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस साल जून से सितंबर तक बिहार में मानसून के दौरान 88 सेमी बारिश होने की उम्मीद जताई है जो सामान्य से अधिक होगी। पिछले कुछ सालों की बात करें तो 2019 को छोड़कर बिहार में सामान्य से कम बारिश हो रही है।