ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार में अगले दो दिनों तक रुक - रुक कर होगी बारिश,जानिए अपने जिले का हाल

PATNA : बिहार में अगले दो दिन बारिश की छिटपुट स्थितियां बनी रहेंगी। इस दौरान राज्य के कई जिलों में वज्रपात और मेघ

बिहार में अगले दो दिनों तक रुक - रुक कर होगी बारिश,जानिए अपने जिले का हाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अगले दो दिन बारिश की छिटपुट स्थितियां बनी रहेंगी। इस दौरान राज्य के कई जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन के आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को राजधानी पटना सहित 19 जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की है।


दरअसल, मानसून ट्रफ गंगानगर, नारनौल, अलीगढ़, वाराणसी, डाल्टेनगंज एवं निम्न दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है।जिसके कारण बिहार के दक्षिणी हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इन्हीं वजहों से मौसम विभाग ने 19 जिलों में अलर्ट जारी किया है।


वहीं, पटना में भी सोमवार को आंशिक से मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही जिले में एक दो जगहों पर वज्रपात की आशंका है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर ओडिशा व आसपास में बना हुआ है। 


मालूम हो कि ,इससे पहले रविवार की सुबह तक गया व इसके आसपास भारी बारिश हुई है। अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राज्य भर में सर्वाधिक बारिश गया के शेरघाटी में 107.2 मिमी, रघुनाथपुर 60 मिमी, औरंगाबाद 50 मिमी, बांकेबाजार 48.8, जीरादेई 47 मिमी, ओबरा 42.2 मिमी बारिश हुई।


इधर, पटना में रविवार को दोपहर एक बजे के आसपास आंशिक बारिश हुई। अचानक बादलों का बसेरा राजधानी के आसमान में हुआ। स्थानीय सिस्टम के सपोर्ट से कुछ इलाके में 15 से 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। पटना एयरपोर्ट पर 6.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।