ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम रहेगा खराब, 18 जिलों में आफत पटना वालों को मिलेगी राहत

PATNA :बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहेगा।आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। 18 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ब्लू अलर्ट जारी किया है। उत्तर बिहार में आंधी- तूफान के साथ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA :बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहेगा।आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। 18 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ब्लू अलर्ट जारी किया है। उत्तर बिहार में आंधी- तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना जतायी गयी है जबकि दक्षिण बिहार के कई जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।


आने वाले अगले चार दिनों  तक बिहार के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है।  दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीवान, सारण, गोपालगंज,पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सुपौल, किशनगंज, सहरसा और पूर्णिया जिले में इसका प्रभाव दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में साइक्लोन सर्किल का क्षेत्र पिछले एक सप्ताह से बना हुआ है।


राजधानी पटना सहित दूसरे जिलों में 23 से 26 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।