ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में अगले चार दिनों तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में सूरज आग उगल रहा है। सूबे के कई जिलों में पारा 40 के पार पहुंच चूका है। अप्रैल के महीने में ही गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ऐसे में अब मौसम व

बिहार में अगले चार दिनों तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सूरज आग उगल रहा है। सूबे के कई जिलों में पारा 40 के पार पहुंच चूका है। अप्रैल के महीने में ही गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ऐसे में अब मौसम विभाग के तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी अभी और अधिक बढ़  सकती है।


मौसम विभाग के अनुसार बिहार में गर्म और ऊमस भरा मौसम रहने वाला है। 25 से 26 अप्रैल के बीच पटना समेत दक्षिणी और  उत्तर-पश्चिम भागों में गर्म दिन रहने के साथ भीषण लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। 24 घंटे बाद अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है।


मौसम विभाग के तरफ से दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के 14 जिलों में गर्म दिन रहने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पटना सहित 25 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से उपर रहा। जबकि गुरूवार यानी आज बिहार के डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों में दिन के समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार बिहार के अधिकांश हिस्सों में  पश्चिमी हवा का प्रवाह बना हुआ है, जो 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए जरूरी सावधानी बरतें. बिना काम के  धूप में नहीं निकले। पानी का सेवन भरपुर मात्रा में करें।धूप में निकलने से पहले पूरे बदन को चहरे सहित ढ़क लें, पानी का बोतल अपने साथ रखें। बेचैनी होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।