ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार में अगले 48 घंटे तक आंधी पानी का अलर्ट जारी, जानिए अपने शहर का अपडेट

PATNA: बिहार में अगले 48 घंटे तक आंधी पानी की संभावना है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट सोमवार की दोपहर से बुधवार की दोपहर तक लागू है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 40 से 50

बिहार में अगले 48 घंटे तक आंधी पानी का अलर्ट जारी, जानिए अपने शहर का अपडेट
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में अगले 48 घंटे तक आंधी पानी की संभावना है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट सोमवार की दोपहर से बुधवार की दोपहर तक लागू है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से आंधी बह सकती है, जिसको देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।


सोमवार की बात करें तो दोपहर में दिल्ली एनसीआर की तरफ से यूपी होते हुए बिहार तक प्रचंड वायुवेग के एक सिस्टम ने बक्सर, सारण, सीवान, भोजपुर के मौसम को प्रभावित किया, जिसके कारण इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली। इन जगहों पर हल्की बूंदा बांदी भी हुई। मौसमविदों ने बताया कि दोपहर में यूपी के ऊपर एक सेल बना हुआ था, जो लगातार बिहार की ओर बढ़ रहा था। मौसम विभाग ने इसे लेकर सोमवार को शाम साढ़े चार बजे से लेकर रात नौ बजे तक राज्य भर के लिये तात्कालिक अलर्ट जारी किया। 


मौसम विभाग की माने तो अभी पूरे बिहार में पुरवा और दक्षिण पुरवा हवाओं की स्थिति के साथ साथ एक ट्रफ लाइन उत्तर पश्चिम राजस्थान की ओर बने चक्रवाती संचरण से उत्तर प्रदेश, यूपी और बिहार होकर उपहिमालयी पश्चिम बंगाल तक जा रही है। इसके कारण मंगलवार को भी आंधी पानी की संभावना जताई जा रही है। वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो झंझारपुर में 41.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो बिहार भर में  सबसे ज्यादा है। इसके बाद दरभंगा में 32.2 मिमी, सौलीघाट में 29.8 मिमी, सोनबरसा में 28 मिमी, सुरसंड में 25 मिमी, भीमनगर में 22.6 मिमी, जाले में 18.2 मिमी, फुलपरास में 18 मिमी, फारबिसगंज में 16.5 मिमी बारिश हुई।

टैग्स