ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में अगले 48 घंटे में पहुंचेगा मानसून, वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी

PATNA : बिहार में अगले 48 घंटे में मानसून दस्तक देने वाला है. मानसून आने से पहले मौसम विभाग ने वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के

बिहार में अगले 48 घंटे में पहुंचेगा मानसून, वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अगले 48 घंटे में मानसून दस्तक देने वाला है. मानसून आने से पहले मौसम विभाग ने वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून आज 9 जून को मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों और बंगाल की उत्तरी खाड़ी के कुछ और हिस्सों से आगे बढ़ गया है.


बिहार में अगले दो दिनों में मानसून की एंट्री होने वाली है लेकिन इससे पहले बिहार के अनेक जगहों पर प्री मानसून का असर देखने को मिला है. कई जिलों में बारिश हुई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं. जान-माल की क्षति न हो, इसके लिए मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है.


बिहार में मानसून पूर्णिया के रास्ते इंटर करेगा. माना जा रहा है कि मानसून बिहार में 11 जून की शाम से लेकर 12 जून की शाम तक बिहार में प्रवेश करेगा. लेकिन उससे पहले कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान उत्तर बिहार में अगले दो दिनों में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.


बिहार में अगले 48 घंटे में पहुंचेगा मानसून, वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी