ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार में एक्टिव हुआ मॉनसून, राजधानी पटना सहित इन जिलों जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान में भी गिरावट

PATNA : बिहार के लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। राजधानी पटना सहित राज्य भर में मॉनसून की सक्रियता बढ़ने से झमाझम बारिश हुई है। इससे किसानों को खेती में भी आंशिक राहत म

बिहार में एक्टिव हुआ मॉनसून,  राजधानी पटना सहित इन जिलों जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान में भी गिरावट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। राजधानी पटना सहित राज्य भर में मॉनसून की सक्रियता बढ़ने से झमाझम बारिश हुई है। इससे किसानों को खेती में भी आंशिक राहत मिली है। बारिश की सक्रियता और बादलों की आवाजाही से राज्य के अधिकतर शहरों का तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच पहुंच गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार व शुक्रवार को पटना समेत राज्यभर में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान किया है। इस दौरान एक-दो जिलों में गरज-तड़क की स्थिति बनेगी। 



दरअसल, मौसम विभाग ने गुरुवार को नौ जिलों में भारी बारिश जबकि चार जिलों में अत्यधिक यानी बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, खगड़िया में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। जबकि बुधवार को पटना समेत 25 शहरों का अधिकतम तापमान नीचे आया है।


मालूम हो कि,  पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। साथ ही एक निम्न दाब क्षेत्र उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश एवं उसके आसपास स्थित है। इसके प्रभाव से राज्यभर में बारिश की गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं।  मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से से अगले दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश में पछुआ हवा की गति छह से आठ किमी प्रति घंटा रहेगी। मौसम विज्ञानी की मानें तो पांच दिनों तक शुष्क बने होने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 


इधर, बीते 24 घंटों के दौरान रविवार को 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गया शहर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं, राजधानी के औसत न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि के साथ 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।