ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में अब प्राइवेट ऑफिस भी खुलेंगे, जानिए सरकार ने कहां दे डाली छूट

PATNA : बिहार में Lockdown खत्म करने का एलान करते हुए सरकार ने अब छूट का दायरा बढ़ा दिया है। राज्य में अब नाइट कर्फ्यू लागू रखा गया है। लेकिन सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ निजी कार्याल

बिहार में अब प्राइवेट ऑफिस भी खुलेंगे, जानिए सरकार ने कहां दे डाली छूट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में Lockdown खत्म करने का एलान करते हुए सरकार ने अब छूट का दायरा बढ़ा दिया है। राज्य में अब नाइट कर्फ्यू लागू रखा गया है। लेकिन सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ निजी कार्यालय भी खोल दिए गए हैं। 9 जून से 50 फ़ीसदी कर्मियों के साथ सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के कार्यालय काम कर सकेंगे।


सरकार ने पहले जो फैसला लिया था उसके मुताबिक लॉकडाउन-4 में सरकारी दफ्तरों को खोलने की इजाजत दी गई थी। जबकि प्राइवेट ऑफिस बंद रखे गए थे। सरकारी दफ्तर भी केवल 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर रहे थे।


लॉकडाउन-4 की मियाद आज खत्म हो रही है और 9 जून से अनलॉक की शुरुआत के साथ अब दफ्तरों में रौनक लौट जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने निजी वाहनों के परिचालन को भी अब अनुमति दे दी है। अब तक निजी वाहन के परिचालन पर रोक लगी हुई थी। सरकार ने फैसला लिया है कि अब सभी प्राइवेट और सरकारी दफ्तर शाम 4 बजे तक खुलेंगे।