ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में मर्डर केस के IO होंगे थानेदार, खुद करेंगे हत्याकांडों की जांच, पुलिस मुख्यालय ने दिया आदेश

PATNA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं तेज हो गई हैं. बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. अपराध पर नकेल कसने को लेकर सीएम और पुलिस के आलाधिकारी काफी सख्त हो गए

बिहार में मर्डर केस के IO होंगे थानेदार, खुद करेंगे हत्याकांडों की जांच, पुलिस मुख्यालय ने दिया आदेश
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं तेज हो गई हैं. बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. अपराध पर नकेल कसने को लेकर सीएम और पुलिस के आलाधिकारी काफी सख्त हो गए हैं. थाने में लंबित पड़े केसों के निष्पादन को लेकर भी जिला पुलिस को कड़ा निर्देश दिए गए हैं. इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय ने भी एक बड़ा फैसला लिया है. हेडक्वार्टर के निर्देश के मुताबिक अब हत्याकांडों का अनुसंधान थानाध्यक्ष को ही करना होगा. यानी कि थानेदार ही मर्डर केस के आइओ होंगे. 


हत्याकांडों की जांच एज करने, आरोपियों की गिरफ़्तारी और मर्डर केस के जल्द से जल्द निष्पादन को लेकर मुख्यालय ने यह बड़ा निर्देश जिला पुलिस को दिया है. नए आदेश के मुताबिक बिहार में अब अब हत्याकांडों की जांच खुद थानाध्यक्ष को ही करना होगा. थानेदार ही मर्डर केस के आइओ होंगे ताकि जल्द से जल्द रिजल्ट मिल सके. इसको लेकर पुलिस मुख्यालय से भागलपुर सहित अन्य जिलों के एसपी को निर्देश दिया गया है.


आपको बता दें कि पुलिस मुख्यालय से सीआईडी के एडीजी विनय कुमार ने इसको लेकर निर्देश दिया है. हत्याकांड को लेकर पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा के बाद थानाध्यक्षों को हत्याकांड का अनुसंधान करने का निर्देश जारी किया गया है. दरअसल पुलिस मुख्यालय में आपराधिक घटनाओं को लेकर समीक्षा की गई. समीक्षा में पाया गया कि कई हत्याकांड के केस लंबित पड़े हैं. उन कांडों के आईओ सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाए हैं. कई कांड एफएसएल रिपोर्ट के इंतजार में तो कई कुछ अन्य कारणों से लंबित पड़े हैं.


मुख्यालय में समीक्षा के दौरान पुलिस अफसरों ने ये भी देखा कि कई जिलों में हत्याकांडों का अनुसंधान जेएसआई और जमादारों से भी कराया जा रहा है, जिसकी वजह से कांड लंबित हो रहे हैं. आपको बता दें कि बैठक के बाद हत्याकांडों को लेकर कई और निर्देश दिये गये हैं. बताया जा रहा है कि मर्डर केस में गवाहों के बयान की वीडियोग्राफी कराने को कहा गया है. 

टैग्स