ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

अब घर बैठे मिल जाएगा चरित्र प्रमाण-पत्र, अगले महीने से सारी प्रक्रिया ऑनलाइन

PATNA : चरित्र प्रमाण पत्र यानी कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनाने के लिए अब तक लोगों को एसपी ऑफिस का चक्कर लगाना होता था लेकिन अब घर बैठे ही आपको चरित्र प्रमाण पत्र मिल सकता है। जी हा

अब घर बैठे मिल जाएगा चरित्र प्रमाण-पत्र, अगले महीने से सारी प्रक्रिया ऑनलाइन
Editor
2 मिनट

PATNA : चरित्र प्रमाण पत्र यानी कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनाने के लिए अब तक लोगों को एसपी ऑफिस का चक्कर लगाना होता था लेकिन अब घर बैठे ही आपको चरित्र प्रमाण पत्र मिल सकता है। जी हां, अब चरित्र प्रमाण पत्र लेने की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होने जा रही है। अगले महीने से बिहार में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही साथ डिजिटल कॉपी भी आपको घर बैठे ही मिल जाएगी। इस नई व्यवस्था से आम लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।


चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था ऑनलाइन किए जाने को लेकर एडीजी आधुनिकीकरण डॉ. कमल किशोर सिंह ने कहा है कि गृह विभाग पिछले ढाई महीने से इसका ट्रायल कर रहा था। अब यह सारी प्रक्रिया जांच और परखी गई है। 1 नवंबर से हम पूरे राज्य में चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू करने जा रहे हैं। पूरे राज्य में यह लागू होगा और इसके तहत लोगों को ऑनलाइन तरीके से ही कैरेक्टर सर्टिफिकेट मिल जाएगा।


राज्य सरकार में कैरेक्टर सर्टिफिकेट ऑनलाइन जारी किए जाने को लेकर जो व्यवस्था बनाई है उसके मुताबिक इसकी मॉनिटरिंग आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारी करेंगे। सर्विस प्लस पोर्टल में कोई आवेदन अगर रिजेक्ट किया जाता है तो इससे जुड़ी सारी जानकारी संबंधित रेंज के आईजी और डीआईजी को जाएगी। वह इस बात की समीक्षा करेंगे कि आखिर किसी के चरित्र प्रमाण पत्र के आवेदन को क्यों अस्वीकृत किया गया है। एनआईसी की मदद से सर्विस प्लस पोर्टल बनाया गया है। आवेदकों को इस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिहार लोक सेवाओं के अधिकार कानून के तहत 14 दिनों के अंदर चरित्र प्रमाण पत्र की ऑनलाइन कॉपी भेज दी जाएगी।

टैग्स