ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

बिहार में आंधी और वज्रपात से हुई मौतों पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख, आश्रितों को देंगे मदद राशि

PATNA: बिहार के 16 जिलों में पिछले गुरुवार को आंधी, पानी और वज्रपात के कारण 33 लोगों की मौत हो गई थी, जिसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने संवेदना व्यक्त किया है। साथ ही

बिहार में आंधी और वज्रपात से हुई मौतों पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख, आश्रितों को देंगे मदद राशि
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार के 16 जिलों में पिछले गुरुवार को आंधी, पानी और वज्रपात के कारण 33 लोगों की मौत हो गई थी, जिसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने संवेदना व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रु० अनुग्रह अनुदान देने की बात कही है। सीएम नीतीश ने यह भी कहा है कि जितने भी लोगों के घर और फसल इस मौसम के कारण ख़राब हुए हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द मदद की राशि देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें। 



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'राज्य के 16 जिलों में आंधी एवं वज्रपात से 33 लोगों की मृत्यु दुःखद। मृतकों के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रु० अनुग्रह अनुदान देने तथा आंधी एवं वज्रपात से हुई गृह क्षति एवं फसल क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया। लोगों से अपील है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घर में रहें और सुरक्षित रहें।'



गौरतलब है कि पिछले गुरुवार को बिहार के 16 जिलों में आंधी और पानी ने भारी तबाही मचाई थी। इस दौरान 33 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई पेड़-पौधे गिर गए थे। कितनों ने घर भी बर्बाद हो गए। फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब भी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। 


टैग्स