ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार के 14 जिलों में आज से हीट वेव, 14 अप्रैल को बूंदाबांदी का पूर्वानुमान

PATNA : बिहार के 14 जिलों में सोमवार यानी आज से हीट वेव जैसे हालात बनने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी मध्य और दक्षिणी पश्चिमी जिलों में पारा 41 ड

बिहार के 14 जिलों में आज से हीट वेव, 14 अप्रैल को बूंदाबांदी का पूर्वानुमान
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार के 14 जिलों में सोमवार यानी आज  से हीट वेव जैसे हालात बनने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी मध्य और दक्षिणी पश्चिमी जिलों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गर्म पछुआ की वजह से लू की स्थिति बने रहने की आशंका है। हालांकि उत्तर बिहार में अधिकतम पारा सामान्य से आंशिक ऊपर रहेगा पर दक्षिण बिहार की अपेक्षा कम गर्मी रहेगी। 


मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण बिहार के लोगों को दोपहर में बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। प्रभावित जिलों पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, बक्सर, लखीसराय, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल जिले में सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक गर्म हवा की स्थिति बनी रह सकती है।


रविवार को पटना के अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर रहा। 14 अप्रैल से दक्षिण बिहार में आंधी पानी के आसार हैं दरअसल हीटवेव की स्थिति के बाद 14 अप्रैल से राज्य के दक्षिणी भाग में पुरवा हवा बहने की संभावना जताई गई है। जिसके कारण गरजने वाले बादल बनेंगे 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी और आंधी के बाद बारिश की स्थिति भी बन सकती है। पटना सहित 27 जिलों में पिछले 48 घंटों से मौसम शुष्क बना हुआ है। तेज हवाएं चल रही हैं। तेज धूप होने के साथ ही दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटों के दौरान पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से तापमान में वृद्धि होगी। इस दौरान आर्द्रता अधिक होने से उमस भरी गर्मी का अहसास होगा। 13 अप्रैल से हवाओं का रुख पूर्व और दक्षिण-पूर्व होने के आसार हैं। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाएं झारखंड होते बिहार के दक्षिण हिस्से में पहुंचेंगी।