ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में आज मिले 6393 नए कोरोना मरीज, पटना में सबसे ज्यादा 2275 केस

PATNA: बिहार में बेकाबू हो रही कोरोना की तीसरी लहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में आज एक बार फिर से बड़ी तादाद में नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जिस प्रकार से

बिहार में आज मिले 6393 नए कोरोना मरीज, पटना में सबसे ज्यादा 2275 केस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेकाबू हो रही कोरोना की तीसरी लहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में आज एक बार फिर से बड़ी तादाद में नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वह चिंताजनक हैं। 


बिहार में आज कुल 6393 कोरोना के नए मामले मिले हैं। इनमें से कोरोना के सबसे ज्यादा केसेज पटना में हैं। पटना 2275 नए मामले सामने आए हैं। वही दूसरे नंबर पर भागलपुर जिला है जहां 273 केसेज मिले है। जहां पटना के बाद सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। बिहार में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 31374 हो गयी है।  


बता दें कि कल बुधवार को बिहार में कुल 6413 कोरोना के नए मामले मिले थे। इनमें से कोरोना के सबसे ज्यादा केसेज पटना में था। पटना 2014 नए मामले सामने आए थे। दूसरे नंबर पर कल समस्तीपुर जिला था जहां 506 केसेज मिले थे। बिहार में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या कल तक 28659 थी जो आज 31374 हो गयी है।  


बात यूपी की करे तो 24 घंटे में कोरोना के 14,765 नए मरीज मिले हैं वही 6 लोगों की मौत हो गयी है। तमिलनाडू में 20,911 नए मरीज मिले है जबकि 25 की मौत हो गयी है। गुजरात में 11176 नए मरीज मिले हैं वही 5 की मौत हुई है। वही दिल्ली में 24 घंटे में 28 हजार 867 कोरोना के नए मरीज सामने आएं हैं। दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना से 31 लोगों की मौतें हुई है। मुंबई में कोरोना के 13702 नए मरीज 24 घंटे में मिले हैं। 


स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रोजाना हेल्थ बुलेटिन जारी की जा रही है। बुधवार को भी हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना के नए आंकड़ें इस प्रकार हैं।

बिहार में आज मिले 6393 नए कोरोना मरीज, पटना में सबसे ज्यादा 2275 केस

टैग्स