ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में आज मिले 5908 नए कोरोना मरीज, पटना में सबसे ज्यादा 2202 केस

PATNA: बिहार में बेकाबू हो रही कोरोना की तीसरी लहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ा रही है। राज्य में आज एक बार फिर से बड़ी तादाद में नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जिस प्रक

 बिहार में आज मिले 5908 नए कोरोना मरीज, पटना में सबसे ज्यादा 2202 केस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेकाबू हो रही कोरोना की तीसरी लहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ा रही है। राज्य में आज एक बार फिर से बड़ी तादाद में नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वह चिंताजनक हैं। बिहार में आज पांच लोगों की मौतें भी हुई है। एनएमसीएच में दो, साई हॉस्पिटल में एक, पीएमसीएच में एक और भागलपुर में एक मरीज की मौत हो गयी है।  


राज्य में आज कुल 5908 नए कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 2202 नए मरीजों की पहचान हुई है। बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 25051 हो गयी है। लोगों की लापरवाही के कारण ही कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। ऐसे में फर्स्ट बिहार लोगों से अपील करता है कि वे मास्क लगाए और दो गज की दूर को बनाए रखे। साथ ही कोविड गाइडलाइन का भी पालन करें। ऐसा कर हम बढ़ रहे संक्रमण को रोक सकते हैं। 


आज आएं आंकड़ों पर गौर करे तो बिहार में कल 4737 केसेज थे जो आज 5908 हो गया है। एक दिन में कुल 1171 केसेज बढ़े हैं। बात यदि राजधानी पटना की करें तो कल सोमवार को 2566 केसेज सामने आए थे आज पटना में 2202 नए मरीजों की पहचान हुई है। पटना में कल की तुलना आज 364 केसेज कम है। 


बिहार में कल मंगलवार को कुल 4737 नए केसेज मिले थे। इनमें से सबसे ज्यादा पटना में 2566 नए मरीजों की पहचान हुई थी। कल बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 20938 थी। 


स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रोजाना हेल्थ बुलेटिन जारी की जा रही है। सोमवार को भी हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना के नए आंकड़ें इस प्रकार हैं।

 बिहार में आज मिले 5908 नए कोरोना मरीज, पटना में सबसे ज्यादा 2202 केस