ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार में आज से फिर बदलेगा मौसम, अब '3 से 5 डिग्री वाली आफत' की भविष्यवाणी

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बदले मौसम ने पारे को जबरदस्त लुढ़का दिया। जो अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास था वो सीधे 22.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मोतिहारी सबसे अधिक ठं

बिहार में आज से फिर बदलेगा मौसम, अब '3 से 5 डिग्री वाली आफत' की भविष्यवाणी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बदले मौसम ने पारे को जबरदस्त लुढ़का दिया। जो अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास था वो सीधे 22.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मोतिहारी सबसे अधिक ठंड वाला जगह रहा। यहां का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम रहा और 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिहार के करीब करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रिकॉर्ड किया गया। 23 जिलों का अधिकतम तापमान तो 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया। 


वहीं,  इस बेमौसम बरसात से राहत कब मिलेगी, कब मिचौंग तूफान का असर बिहार में खत्म होगा? इसको लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 दिसंबर यानी आज से बिहार में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। लेकिन अब बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर से राजधानी पटना समेत कई जिलों में धूप खिल सकती है। हालांकि सुबह और रात के समय अब तेज ठंड का अहसास होने लगा है।


मौसम विभाग के मुताबिक पारे के अभी और नीचे जाने के आसार हैं। 10 दिसंबर से न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री और नीचे लुढ़क सकता है। उस दिन से इसके 10 से 12 डिग्री तक रहने के आसार हैं। इसके बाद से पारा गिरे जाने के आसार है। सुबह और रात के समय अब तेज ठंड का अहसास होने लगा है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार पटेल के मुताबिक '7 दिसंबर को मिचौंग तूफान का आंशिक प्रभाव बिहार पर पड़ा। इसके चलते पूरे बिहार में बारिश हुई। अब मिचौंग कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया। आज यानी 8 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा। वहीं अगले तीन दिन के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट की आशंका है। साथ ही बिहार के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।