ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में 99 पुलिस थाना है लापता, नहीं ढूंढ पा रही है पुलिस, विधानसभा में उठा मामला

PATNA : बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. आज छठवें दिन की शुरुआत भी हंगामेदार रही. कई मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में जोरदार बहस हुई तो कई मुद्दों पर सरकार घिरती नज़र आई. इसी बीच एक

बिहार में 99 पुलिस थाना है लापता, नहीं ढूंढ पा रही है पुलिस, विधानसभा में उठा मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. आज छठवें दिन की शुरुआत भी हंगामेदार रही. कई मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में जोरदार बहस हुई तो कई मुद्दों पर सरकार घिरती नज़र आई. इसी बीच एक अजब मामला भी सदन में उठा. यह मामला था बिहार से पुलिस थाने के लापता होने का. दरअसल, बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने बिहार के 99 लापता थाने की जांच कराने का मुद्दा सदन के पटल पर रखा था. जिसका उन्हें ऑनलाइन जवाब आया.


बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि मेरा सवाल आज भले ही नहीं आया है लेकिन इसका ऑनलाइन जवाब आया है जिसमें सरकार ने लतापा थाना की जांच करने की बात मानी है. अगर सरकार जल्द उन थानों को नहीं खोजेगी तो फिर सदन में सवाल उठाएंगे.


बीजेपी विधायक पवन कुमार जयसवाल ने गृह विभाग से सवाल पूछते हुए कहा है कि बिहार के 62 थाना और 27 ओपी का नोटिफिकेशन पुलिस मुख्यालय को नहीं मिल रहा है. वहीं थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने वाली कंपनी TASL को भी एक थाना/ओपी नहीं मिल रहा है. बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने गृह विभाग से पूछा कि बिहार के 99 थाना/ओपी लापता हो गए हैं. इसे खोजने में पुलिस मुख्यालय असफल है. राजधानी पटना के भी कई  थाना/ओपी लापता है.


राज्य के 99 लापता था थाना/ओपी में पूर्वी चंपारण जिले के गाड़ियां बाजार, जमुनिया, गीतवा कट के नवाब रामपुर, खजुरिया नारायण चौक लखौर, सहित राजधानी पटना जिले के इमामगंज मुसल्लहपुर चित्रगुप्त नगर सहित 99 ओपी और थाना लगातार सूची में शामिल है. जिसे खोजने में राज्य पुलिस मुख्यालय असफल है. बीजेपी विधायक ने कहा कि अगर इस तरीके की मामला सामने आया है तो क्या सरकार ऐसे दोषी अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही करने का निर्देश देगी.