ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में 50 हजार पैन कार्ड धारकों पर मंडरा रहा संकट, इस दिन तक कर लें ये काम

PATNA: फाइनेंशियल सिस्टम में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक करने का अभियान शुरू कर दिया है. जिसके बाद बिहार के 50 हजार पैन क

बिहार में 50 हजार पैन कार्ड धारकों पर मंडरा रहा संकट, इस दिन तक कर लें ये काम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: फाइनेंशियल सिस्टम में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक करने का अभियान शुरू कर दिया है. जिसके बाद बिहार के 50 हजार पैन कार्ड धारकों के उनका नंबर रद्द हो सकता है. अगर अब तक पैन आधार लिंक नहीं जुड़ा है तो 30 जून तक करवा लें.


बता दे कि कि 30 जून तक अगर लिंक नहीं कराया, तो उसे रद्द कर दिया जाएगा. जानकारी के अनुसार  बिहार में 50 हजार से अधिक पैन कार्ड ऐसे हैं जो अब तक आधार से लिंक नहीं है. जिसके वजह से इनके रद्द होने की संभावना है. साथ ही कई लोगों ने दोहरा या फर्जी नाम-पता पर पैन कार्ड बनवा रखा है. लेकिन इस बात की हकीकत 30 जून के बाद ही सामने आएगी. 


अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितने पैन कार्ड फर्जी या गड़बड़ हैं जो रद्द हो गए। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के स्तर से जारी आदेश के मुताबिक 1 जुलाई 2023 से आधार से लिंक नहीं किए गए पैन कार्ड को रद्द या अक्रियाशील कर दिया जाएगा. प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देश में पैन धारकों की संख्या तकरीबन 61 करोड़ है. जिसमें करीब 51 करोड़ पैन आधार कार्ड से लिंक हो गए हैं.

टैग्स