ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार में 5 सीटों पर मतदान : युवा मतदाताओं में दिख रहा उत्साह, कटिहार से अबतक सबसे अधिक वोटिंग

PATNA : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग में बिहार की 5 सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान हो रहा है। इसमें 50 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 47 प

बिहार में 5 सीटों पर मतदान : युवा मतदाताओं में दिख रहा उत्साह, कटिहार से अबतक सबसे अधिक वोटिंग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग में बिहार की 5 सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान हो रहा है। इसमें 50 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 47 पुरुष और मात्र 3 महिला कैंडिडेट्स हैं। इस फेज में 3 सीटों पर सीधा तो दो पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। वहीं, अब आयोग के तरफ से सुबह 9 बजे के मतदान प्रतिशत का आकड़ा जारी किया गया है। 


राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से जो आकड़ा जारी किया गया है। उसके मुताबिक भागलपुर - 9 प्रतिशत, बांका - 9.5 प्रतिशत, पूर्णिया - 9.3, कटिहार - 13.75 और किशनगंज - 7.59 प्रतिशत मतदान किए जाएंगे। फिलहाल राज्य के अंदर औसत 9.840 फीसदी वोटिंग हुई है। वोटर्स में उत्साह दिख रहा है। हर सीट पर वोटिंग के लिए लंबी कतार देखी जा रही है। कहीं बुजुर्ग दंपती परिवार के साथ पहुंचे रहे तो कहीं बैसाखी के सहारे दिव्यांग वोट करते दिख रहे। बांका,भागलपुर,पूर्णिया में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, इसके बीच मतदाताओं की लंबी लाइन देख रही है। 


 इन 5 लोकसभा क्षेत्र में 93 लाख 96 हजार 298 वोटर्स वोट कर रहे हैं। इनमें 48,81437 पुरुष वोटर्स हैं और 45,14455 महिला वोटर्स हैं। वहीं थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 306 है। जबकि 2379 वोटर्स ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। 13,7773 वोटर्स पहली बार वोट करेंगे। इनके लिए कुल कुल 9,322 बूथ बनाए गए हैं। पांचों में से किसी लोकसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित घोषित नहीं किया गया है। सभी जगह शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। गर्मी के कारण केवल बांका के कुछ बूथों की टाइमिंग घटाकर शाम 4 बजे तक की गई है।