ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में 5 जुलाई तक मिलेगा फ्री राशन, सभी जिलों के डीएम को दिए गए निर्देश

PATNA : बिहार में लोगों को 5 जुलाई तक फ्री राशन मिलेगा. राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जून महीने का अनाज अब 5 जुलाई तक मिलेगा. इसके पहले वि

बिहार में 5 जुलाई तक मिलेगा फ्री राशन, सभी जिलों के डीएम को दिए गए निर्देश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में लोगों को 5 जुलाई तक फ्री राशन मिलेगा. राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जून महीने का अनाज अब 5 जुलाई तक मिलेगा. इसके पहले वितरण की तिथि 30 जून तक निर्धारित की गयी थी. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी संगीता सिंह ने अवधि विस्तार से संबंधित पत्र सभी डीएम को भेजा है. 


बता दें कि हर जिले में 5 लाख 52 हजार 421 कार्डधारी हैं. इसमें से 4 लाख 56 हजार 831 लाभुक अनाज ले चुके हैं. जिला आपूर्ति पदाधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी डीलरों को अवधि विस्तार की जानकारी देते हुए अनाज का वितरण करने का निर्देश दिया गया है. खाद्य एव उपभोक्ता संरक्षक विभाग के सचिव विनय कुमार ने सभी डीएम को पत्र भेजकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है. 


कहा गया है कि नवम्बर महीने तक इस योजना के तहत प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज (दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल) का वितरण मुफ्त किया जाना है. उन्होंने लाभुकों को जागरूक करने के लिए जन वितरण प्रणाली की दुकानों के अन्य अन्य प्रमुख स्थानों पर बैनर-होर्डिंग के माध्यम से प्रचार करने को कहा है. ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिल सके. 

टैग्स