ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : 31 मार्च के बाद शहरी क्षेत्र में नहीं चलेंगे डीज़ल वाले तिपहिया वाहन

PATNA : पटना के शहरी क्षेत्र में 31 मार्च के बाद डीजल से चलने वाले तिपहिया वाहन यानी ऑटो के परिचालन पर रोक लगा दी जाएगी। परिवहन विभाग के बजट में बिहार स्वच्छ ईंधन योजना 2019

बिहार : 31 मार्च के बाद शहरी क्षेत्र में नहीं चलेंगे डीज़ल वाले तिपहिया वाहन
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  पटना के शहरी क्षेत्र में 31 मार्च के बाद डीजल से चलने वाले तिपहिया वाहन यानी ऑटो के परिचालन पर रोक लगा दी जाएगी। परिवहन विभाग के बजट में बिहार स्वच्छ ईंधन योजना 2019 के अंतर्गत पटना नगर निगम, दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ नगर परिषद क्षेत्र की सीमा में डीजल चालित ऑटो का परिचालन बंद हो जाएगा। 


जानकारी के अनुसार राजधानी में 35 हजार से अधिक ऑटो चलते हैं। इसमें 70 प्रतिशत ऑटो सीएनजी में तब्दील हो चुके हैं। इसमें अब मात्र 7 हजार डीजल चालित ऑटो पटना जिले में चल रहे हैं। इन्हें भी एक महीने के भीतर सीएनजी में तब्दील कर लिया जाएगा। सीएनजी में तब्दील करने के लिए ऑटो चालकों को परिवहन विभाग की ओर से अनुदान दिया जा रहा है।


बता दें कि बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकार ने यह फैसला लिया है। इससे पहले बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से पटना नगर निगम, दानापुर, फुलवारीशरीफ और खगोल में 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के चलाने पर रोक लगा दी गई थी।

टैग्स