ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार में 3 DSP के ऊपर विभागीय कार्रवाई, फिर फंसी महिला डीएसपी कामिनी बाला

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां तीन डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक समस्तीपुर पटोरी डीएसपी विजय कुमार, मधुबन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां तीन डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक समस्तीपुर पटोरी डीएसपी विजय कुमार, मधुबनी डीएसपी कामिनी बाला और समस्तीपुर जिले के तत्कालीन रोसड़ा डीएसपी अरुण कुमार दुबे के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है.


गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक काम में लापरवाही बरतने को लेकर तीनों डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. विभाग ने समस्तीपुर जिले के पटोरी डीएसपी विजय कुमार के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग के डीआईजी रत्न संजय कटियार, मधुबनी डीएसपी कामिनी बाला के लिए मधनिषेध विभाग के डीआईजी अमृत राज और समस्तीपुर तत्कालीन रोसड़ा डीएसपी अरुण कुमार दूबे के लिए समस्तीपुर डीएसपी विजय कुमार सिंह को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया है.


मधुबनी डीएसपी कामिनी बाला के ऊपर काम में लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई की है. गृह विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इनके कार्यभार सौंपे जाने के समय लंबित कांडों की संख्या 407 थे, जो कि पिछले साल मई तक बढ़कर 503 हो गए. उनके काम में शिथिलता बरतने को लेकर कार्रवाई की गई. समस्तीपुर जिले के पटोरी डीएसपी विजय कुमार की कार्यशैली में भी काफी शिथिलता देखी गई है. जिसको लेकर विभाग ने कार्रवाई  की गई है.  

टैग्स