ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में 3 BAS अफसरों को मिली पोस्टिंग, विधायक को पास देने वाले SDO को पटना में बड़ी जिम्मेदारी

PATNA : इस वक्त पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक नई अधिसूचना जारी की गई है. सरकार की ओर से जारी इस इस नए आदेश के मुताबिक बिहार प्रशासन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक नई अधिसूचना जारी की गई है. सरकार की ओर से जारी इस इस नए आदेश के मुताबिक बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है. हाल ही में बीजेपी विधायक अनिल सिंह को कोटा का पास जारी कर सुर्ख़ियों में आये नवादा के पूर्व एसडीओ अन्नू कुमार को पटना में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. BAS अफसर अन्नू कुमार को कोटा प्रकरण को लेकर सरकार ने सस्पेंड किया था. उसके 15 दिनों के अंदर ही उनके सस्पेंशन को वापस ले लिया गया था.


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक  BAS अफसर अन्नू कुमार को पटना परिवहन विभाग में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें बिहार राज्य पथ परिवहन निगम में पोस्टिंग दी गई है. इसके साथ ही दो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे दो अन्य अधिकारियों की भी पोस्टिंग की गई है. जमुई के भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहम्मद अतहर कटिहार का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है.


सरकार की ओर से जो जानकारी दी गई है. उसके मुताबिक जमुई के भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहम्मद अतहर के जगह पर अर्जुन प्रताप चंद्र को भेजा गया है. अर्जुन प्रताप चंद्र दरअसल कटिहार में जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में तैनात थे. इन दोनों अफसरों को एक दूसरे के स्थान पर भेजा गया है. 


बिहार में 3 BAS अफसरों को मिली पोस्टिंग, विधायक को पास देने वाले SDO को पटना में बड़ी जिम्मेदारी